महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में सामने से आ रहे इंडेन गैस टैंकर में जा घुसी। टक्कर इतनी खौफनाक थी कि फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।