फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो साल से खराब है ईश्वरीगंज चौराहे की हाईमास्ट लाइट, रात में पसरा रहता है अंधेरा

कल्याणपुर ब्लॉक के ईश्वरीगंज गांव में बिठूर रोड स्थित मुख्य चौराहे पर लगी हाईमास्ट टॉवर लाइट करीब दो साल से खराब पड़ी है। लाइट खराब होने के कारण रात होते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाता है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहा गांव का प्रमुख स्थान है और यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। रात में हाईमास्ट लाइट नहीं जलने से चौराहे का बड़ा हिस्सा अंधेरे में रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से लाइट खराब होने के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें