फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उद्यमियों को नई श्रम संहिता और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की योजनाओं की दी जानकारी

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग की ओर से बुधवार को आईआईए भवन में श्रम संवाद आयोजित किया गया। इसमें उद्यमियों को नई श्रम संहिता और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नई श्रम संहिता के अनुपालन पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सीडीओ अभिनव जे जैन ने नए श्रम कानून ढांचे के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल दिया। अवर सचिव संजय कुमार तिवारी ने श्रम संहिताओं की विशेषताओं और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य बताए। सलाहकार आरजी मीना ने संहिताओं के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त द्वितीय प्रतीश सिंह ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी। इस दौरान उद्यमियों ने पंजीकरण व्यवस्था को सरल और व्यावहारिक बनाने की मांग की। मौके पर अपर श्रम आयुक्त शमीम अख्तर, राजेश अग्रवाल, मोहम्मद नदीम, शेफाली शर्मा, राकेश द्विवेदी, कल्पना श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा विजय सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें