कानपुर स्थिति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वर पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय कमेटी और जिला कमेटियों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।