फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव में टेसू-झिंझिया विवाह की धूम, आतिशबाजी और शहनाई की गूंज के बीच निकली बरात

भीतरगांव कस्बे में शनिवार देर रात टेसू और झिंझिया की प्रतीकात्मक मूर्तियों को सजा-धजाकर द्वापरकालीन परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। मान्यता है कि टेसू-झिंझिया के विवाह के बाद ही हिंदू धर्म में शुभ कार्यों सहालग आदि की शुरुआत होती है। भीतरगांव कस्बे में आयोजित इस विवाह समारोह में आतिशबाजी की चकाचौंध और शहनाई की मधुर धुन के बीच युवक-युवतियां झूमते और नाचते नजर आए। बरात की अगवानी के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। कस्बे के मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई बरात अंदर की गलियों में पहुंची, जहां डीजे की धुन पर महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक नाचते-गाते चले। आधुनिकता के इस दौर में धीरे-धीरे विलुप्त हो रही इस पौराणिक परंपरा को जीवित रखने का ग्रामीणों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय दिखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें