कन्नौज जिले के सदर ब्लॉक इलाके में 33 केवी बिजली लाइन की अंधी खुदाई के दौरान जेसीबी का पंजा सीधे अंडरग्राउंड पीएनजी (गैस) पाइपलाइन से टकरा गया। तेज धमाके के साथ जमीन से 10 फीट ऊंचा गैस का फव्वारा छूटने से इलाके में भगदड़ मच गई। प्रशासनिक मुस्तैदी से समय रहते सप्लाई बंद करा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन विभागों के बीच तालमेल की कमी ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।