प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को झांसी जिले के 37 परीक्षा केंद्र पर हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चली। अब दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 15696 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। ऐसे में आज कुल 31392 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने हैं।