फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि हत्याकांड में मीना समेत चार आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। प्रेमनगर में रेलवे माल गोदाम के पास झुग्गी-झोपड़ी में हुई शशि अहिरवार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मीना रायकवार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नशे के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने शशि और उसके पति विजय के साथ मारपीट की थी। बीच-बचाव करने पहुंची शशि के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह के मुताबिक, शशि के पड़ोस में रहने वाली मीना रायकवार रहती थी। सात नवंबर की रात मीना अपने दोस्तों के साथ नशा कर रही थी। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया। शशि के पति विजय ने मीना की बेटी को गाली दे दी। इससे नाराज होकर मीना और उसके साथियों ने विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची शशि को भी आरोपियों ने पीटा। डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पति विजय की तहरीर पर मीना रायकवार, शनि रायकवार, चंदन रायकवार और कृष्णा के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान बरुआसागर के बड़ा हार निवासी आकाश उर्फ विशाल रायकवार की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद ट्रेन से भागने की फिराक में थे। सोमवार देर रात पुलिस ने प्रेमनगर इलाके से मीना रायकवार, चंदन रायकवार, आकाश उर्फ विशाल और शनि रायकवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें