फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटघाट पुल के पास बेतवा नदी में नाव पलटी, दो सगे भाई लापता

नीरज नरवरिया Updated Tue, 08 Sep 2026 06:46 PM IST

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। बरुआसागर के कटरा मोहल्ला निवासी दो सगे भाई मंगलवार दोपहर बेतवा नदी में नाव पलटने के बाद लापता हो गए। दोनों नदी में मछली पकड़ने गए थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। कटरा मोहल्ला निवासी राजू के बेटे मनीष (26) और राज (20) मछली पकड़ने का काम करते हैं। मंगलवार दोपहर दोनों नाव लेकर बेतवा नदी में गए थे। बताया गया कि नदी का बहाव तेज था। दोनों नोटघाट पुल के पास नाव से मछली पकड़ रहे थे, तभी अचानक नाव पलट गई। नाव पलटते ही दोनों भाई नदी में जा समाए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को तलाशने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बरुआसागर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। कई घंटे तक तलाश किए जाने के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल सका। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में रोना-पीटना मचा हुआ है। परिजन नदी किनारे डटे हुए हैं और दोनों भाइयों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हैं। सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश कराई जा रही है। नदी में तेज बहाव को देखते हुए सावधानी के साथ तलाश अभियान चलाया जा रहा है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें