फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई में साढ़े चार घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, राहगीर परेशान; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 24 Aug 2026 10:22 PM IST

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 51बी के पास रविवार को रेल ट्रैक को ऊंचा करने का काम मशीन और मजदूरों की मदद से कराया गया। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रेलवे फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने से राहगीरों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। कुछ लोग जंघई-जरौना मार्ग से तो कुछ जंघई-असवां-करौर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर गए। कई लोग निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर भी पहुंचे, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलवे को फाटक बंद किए जाने की जानकारी पहले ही सोशल मीडिया या समाचार पत्रों के माध्यम से देनी चाहिए थी। पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण लोग परेशान हुए और उन्हें वैकल्पिक रास्तों की जानकारी मौके पर ही मिली। शाम साढ़े चार बजे फाटक खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि फाटक के पास रेल ट्रैक को ऊंचा करने का काम चल रहा था, इसलिए फाटक बंद करना पड़ा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले ही दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से शाम साढ़े चार बजे तक फाटक बंद रखा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें