जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव हनुमान नगर में मोबाइल टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साढ़े चार घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान युवती टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे रही थी। बाद में उसका प्रेमी भी टावर पर पहुंच गया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस घटनाक्रम के बाद दोनों के खिलाफ प्रशासन पर दबाव बनाने और लोक व्यवस्था बाधित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।