जौनपुर पुलिस लाइन में रविवार को नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा, बचाव और राहत कार्यों की तैयारियों का अभ्यास किया गया। ड्रिल में ड्रोन को निष्प्रभावी करने, आग बुझाने और घायलों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।