सासनी में नासिर खान ने 10 नवंबर को तहरीर दी थी कि पृथी समेत पांच लोगों ने उनकी पत्नी रिंकी से मारपीट कर कपड़े फाड़े। शुक्रवार को इस मामले पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने 14 महिला व 8 पुरुषों को शांति भंग में गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।