फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ के तामसी में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटा

सहपऊ के गांव तामसी में बुधवार को नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा के नेतृत्व में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। दो व्यक्तियों ने नवीन परती और हरिजन आबादी पर कब्जा कर पशुओं के लिए टीनशेड बनाया था। जय किशोर की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने जांच कराई। तहसीलदार सोनू बघेल ने शिकायत सही पाई और कब्जा करने वालों को दो दिन का समय दिया। समय पूरा होने पर राजस्व टीम और पुलिस ने जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। उपजिलाधिकारी ऋतु सिरोही ने कार्रवाई की पुष्टि की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें