फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में 'एक शाम अटल के नाम' कवि सम्मेलन

हाथरस में लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मुक्ताकाशीय मंच पर शनिवार की रात एक शाम अटलजी के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। वरिष्ठ कवि हरिनाम सांचा ने पूर्व प्रधानमंत्री के विराट व्यक्तित्व और पोखरण परमाणु परीक्षण के अदम्य साहस को नमन करते हुए सुनाया कि लगने न दिया दाग देश की प्रधानी पर, कसी राष्ट्र प्रेम की लंगोट अटल बिहारी ने..। सम्मेलन में देश भर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए राष्ट्रप्रेम, संवेदना, ओज और गुदगुदाते हास्य की ऐसी त्रिवेणी बहाई कि श्रोता आधी रात के बाद तक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय मंचासीन रहे। आयोजन का कुशल संयोजन तरुण शर्मा, सह-संयोजन प्रवीन खण्डेलवाल तथा निर्देशन जय शर्मा द्वारा किया गया। सम्मेलन का शानदार मंच संचालन प्रख्यात कवि डॉ. नितिन मिश्र ने संभाला। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने जब अपनी मखमली आवाज में मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों की बात कही, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें