13 नवंबर को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्रों से संवाद किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारण से उज्ज्वल भविष्य बनाने हेतु प्रेरित किया। एसपी ने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने और आदर्श नागरिक बनने का संदेश दिया। इस संवाद ने छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जगाया।