चंदपा के खेड़ा परसौली के बबलू ने 10 सितंबर को बच्ची के गायब होने की तहरीर दी। थाना चंदपा में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने सर्विलांस दल की मदद से करीब 250 सीसीटीवी खंगाले। 14 सितंबर को लापता बच्ची बरामद हुई। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सादाबाद ने जानकारी दी।