गांव बदनौली में दीपक की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने गांव के बाहर ही रोक दिया। कांग्रेस के पूर्व अमरौहा सांसद कुंवर दानिश अली के काफिले को पुलिस ने हापुड़ में ही रोक दिया। जबकि बच बचाकर बदनौली तक पहुंचे अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गांव के अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नौंकझोंक हुई।