फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नेपाल में बाढ़ पर बोले विदेश राज्यमंत्री - भारत हरसंभव मदद करेगा

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 27 Aug 2026 02:29 PM IST

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और अचानक बनी आपदा को लेकर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत का मित्र देश है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक सीमा जरूर है, लेकिन समाजों के बीच कोई सीमा नहीं है। भारत हमेशा नेपाल के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है और इस आपदा में भी हरसंभव मदद की जाएगी। बुधवार देर रात पोर्टरगंज स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रोटरी क्लब ग्रीन गोंडा के 11वें इंस्टॉलेशन समारोह में विदेश राज्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में कीर्तिवर्धन सिंह ने नेपाल में आई बाढ़ को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि आपदा में लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर चिंताजनक है। नेपाल में बाढ़ के बाद भारत में अलर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना रहती है, वहां नदियों और जलवायु परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। किसी क्षेत्र में खतरे की संभावना होने पर तत्काल अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें