फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा जा रहे चंद्रशेखर आजाद को रामनगर पुलिस ने रोका, बोले- विनोद साहनी की हत्या करवाई गई, सीबीआई जांच हो

गोंडा में हुई विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद रविवार को परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रामनगर पुलिस ने रोक दिया। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने काफिले को रोककर चंद्रशेखर आजाद को बुढ़वल गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया। चंद्रशेखर आजाद गोंडा में विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। काफिला रामनगर क्षेत्र में पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें बुढ़वल गेस्ट हाउस पहुंचाया। चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखाई दी। गेस्ट हाउस के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गोंडा के कर्नलगंज में विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। इसी क्रम में चंद्रशेखर आजाद रविवार को उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे। पुलिस की ओर से उन्हें गोंडा जाने से रोके जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें