भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान का मुद्दा उठाते हुए नारे लगाए और संबंधित मामले में विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वीना श्रीवास्तव, जिला मंत्री रेखा सिंह, कोषाध्यक्ष शिवपता और मंडल अध्यक्ष मनीषा मिश्रा सहित जिला व मंडल स्तर की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।