गोंडा: नौ सूत्री मांगों पर 15 दिन में कार्रवाई न होने से नाराज भाकपा माले पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत टिनशेड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि पांच अगस्त को जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। इसके बावजूद किसी भी मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिला प्रभारी जमाल खान ने समस्याओं की सुनवाई में अनदेखी का आरोप लगाया। जिला कमेटी सदस्य राजीव कुमार, सदानंद गिरी, मुस्ताक अहमद, आय्यूब, कृष्ण नरायन वर्मा, जसराज वर्मा, शोभराम, इसरार और पंकज पासवान मौजूद रहे।