फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने किया प्रदर्शन

गोंडा में सदर तहसील परिसर में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने नारेबाजी कर मांगों के जल्द निस्तारण की मांग उठाई। तहसील मंत्री आत्मा राम वर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू हो गया है। दस अक्तूबर को लेखपाल जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड-पे लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने, आठ वर्ष से लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण और दो वर्ष से लंबित पदोन्नति करने की मांग की। इसके अलावा 16 वर्ष से भत्ता न बढ़ने, पटल सहायक व प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से अवमुक्त करने और लेखपालों को तकनीकी पद घोषित करने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान जय प्रकाश वर्मा, वीरपाल, ओम प्रकाश वर्मा, प्रशांत विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार पाल व विकास सिंह समेत लेखपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें