फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने ओमप्रकाश को बताया सत्यानाशी राजभर, VIDEO

सपा की ओर से क्षेत्र के मोईनदीनपुर में रविवार को पीडीए जन पंचायत व जन संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलेमपुर विधानसभा के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि कुछ लोग राजभर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। राजभर समाज राजघराने में कई खंडों में पहले राज करता था, लेकिन आज की स्थिति कुछ अलग है। अपने सम्मान की और हक की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक सत्यानाशी राजभर आया है। राजभर समाज को राजा के खानदान का हवाला देकर आरक्षण को ठगने का काम किया। जबकि यह समाज गरीब मजदूर समाज होता है। गरीबी दूर करने का कोई रास्ता नहीं निकाला। राजभर समाज का ओमप्रकाश राजभर ने सत्यानाश कर दिया है। मुख्मंत्री ने मंत्री तो बना दिया लेकिन उसे पंचायती राज का प्रमुख सचिव का पद अपना ही रखा। पंचायती राज में श्मशान घाट बनवाने के नाम पर लाखों रुपये का कमीशन खाया जा रहा है। पीडीए के तहत सरकार बनने जा रही है। योगी सरकार ने जब ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त किया, तो इसी समाजवादी पार्टी ने गले लगाया, लेकिन उन्होंने धोखा देने का काम किया। महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार मे 20,000 भेजकर ठगने का काम किया गया। वहीं यूपी में समूह के नाम पर महिलाओं का खाता खोला जा रहा है। आपको सचेत रहना है। गाजीपुर में राजभर समाज की हत्याएं हो रही हैं। सत्यानाशी राजभर उनसे मिले हुए हैं। दिन में राजभर समाज से मिलते हैं और रात में हत्यारों को संरक्षण देते हैं। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर राजभर, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, महेंद्र चौहान, जयनाथ राजभर, हरिनाथ राजभर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें