फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के तीरंदाजों ने साधा निशाना, बाराबंकी में दिखाएंगे दम

गाजीपुर जिले के जमानिया विकासखंड क्षेत्र के द्रोणा आर्चरी एकेडमी के मैदान में आयोजित जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के बाद सीनियर और जूनियर वर्ग में चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए। चयनित खिलाड़ी 26 से 29 सितंबर तक बाराबंकी में होने वाली प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की ओर से चुनौती पेश करेंगे। कोच संदीप सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग के इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में उमेश पाल, कुणाल सिंह, अनमोल यादव और रोहित कुमार का चयन हुआ। महिला वर्ग में अंजलि कुमारी, नंदनी यादव, शगुन कुमारी और अनन्या सिंह राजपूत ने जगह बनाई। सीनियर रिकर्व पुरुष वर्ग में संजय कुमार, आशीष तिवारी, विश्वजीत यादव और अरुण पाल तथा महिला वर्ग में भावना सिंह और धृति कृष्णा चयनित हुईं। कंपाउंड पुरुष वर्ग में विकास यादव, विशाल यादव, विकास कुशवाहा और राघवेंद्र यादव ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग के इंडियन राउंड बालक वर्ग में उमेश पाल, कुणाल सिंह, रोहित कुमार और कृष पांडे तथा बालिका वर्ग में नंदनी यादव, अनन्या सिंह राजपूत, शगुन कुमारी और अद्रिति पांडे चुने गए। जूनियर रिकर्व बालक वर्ग में संजय कुमार, विश्वजीत, विराट मौर्या और अनुराग सिंह तथा बालिका वर्ग में भावना सिंह और धृति कृष्णा ने स्थान पक्का किया। जूनियर कंपाउंड बालक वर्ग में विकास यादव, विशाल यादव और विकास कुशवाहा का चयन हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के पुत्र रितेश सिंह रहे। इस अवसर पर नंदू दुबे, रोहित सिंह,प्रमोद सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें