गाजीपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांजा तस्करी के चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने गैंग लीडर आमिर निवासी प्रयागराज समेत चार को कुछ माह पहले 20 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार सख्त है। इस तरह के कृत्य में लिप्त गिरोहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।