जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख 24 हजार 842 मामले निस्तारित किए गए। बैंकों द्वारा कुल 07 करोड़ 20 लाख 92 हजार 801 रुपये के एनपीए मामले निस्तारित किए गए। परिवार न्यायालय द्वारा कुल 11 विवाहित जोड़ों की सुलह कराकर विदाई कराई गई।