फिरोजाबाद: टूंडला साधन सहकारी समिति रसूलबाद (गढ़ी भगवंत) पर तैनात सचिव के साथ मारपीट के मामले में समस्त सचिवों ने मिलकर विकास खंड क्षेत्र की सभी समितियों को बंद कर दिया है। साथ ही मारपीट करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। समितियों के बंद होने से किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं।