टूंडला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रक्षाबंधन पर बहनों के लिए सुगम और सुरक्षित फ्री यात्रा की घोषणा के अगले दिन ही रोडवेज बसों की पोल खुल गई। टूंडला में सुबह से बस स्टैंड व हाईवे पर खड़ी बहनें बसों के रुकने का इंतजार करटिन नजर आईं। मगर बसें वहां रुकने के बजाय सीधे गुजराती रही। महिलाएं बार-बार बसों को रोकने के लिए हाथ देतीं रहीं, किंतु बसों के न रुकने से बारिश के बीच परेशान महिलाएं परिवहन निगम व सरकार कोसती नजर आईं। महिलाओं को कहना था कि वे सुबह से बसों के रुकने का इन्तजार कर रही हैं, किंतु बसें बिना रुके सीधे गूजर रही हैं, जबकि कल ही मुख्यमंत्री ने पर्याप्त व सुगम यात्रा की घोषणा की थी।