फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन के चौथे दिन भी बसों की किल्लत, घंटों इंतजार करते रहे यात्री

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:04 PM IST

रक्षाबंधन के चार दिन बाद भी रोडवेज बसों की अव्यवस्था दूर नहीं हुई। सोमवार को बस स्टैंड और जैन मंदिर तिराहा पर जलेसर, नोएडा और दिल्ली के आनंद विहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ बसों के इंतजार में घंटों खड़ी और बैठी रही। सुबह से देर शाम तक यात्री बस आने की राह देखते रहे, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से उन्हें सही जानकारी तक नहीं मिल सकी। पूछताछ केंद्र से भी यात्रियों को हर बार बस आने वाली है का जवाब देकर टाल दिया गया। सोमवार को बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इनमें सबसे अधिक संख्या जलेसर, नोएडा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रही। बसों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्री परेशान होते रहे। कई यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर बसों की जानकारी ली, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जलेसर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। यात्रियों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे जलेसर जाने वाली बस आनी थी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक बस नहीं पहुंची। पूछताछ केंद्र पर जानकारी करने पर कर्मचारियों की ओर से बस आने वाली है कहकर जवाब दिया जाता रहा। बस स्टैंड पर कई महिलाएं एक हाथ में सामान और दूसरे हाथ से बच्चों को संभालते हुए बेंच पर बैठकर बस का इंतजार करती नजर आईं। छोटे बच्चों के साथ घंटों इंतजार करना उनके लिए परेशानी का सबब बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें