फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्राॅमा सेंटर में गंदी चादर और लापरवाही पर तीमारदारों का हंगामा, जांच के आदेश

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 06:02 PM IST

फिरोजाबाद के सरकारी ट्राॅमा सेंटर में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल सोमवार को एक बार फिर खुल गई है। भर्ती मरीज के परिजनों को न तो वार्ड ब्वाॅय मिला और न ही साफ चादर। हालत यह रही कि मरीज को वार्ड तक ले जाने के लिए तीमारदारों को खुद स्ट्रेचर खींचना पड़ा। वहीं, बेड पर बिछी चादर पर खून के निशान देखकर परिजन भड़क गए। बाजार से दवाएं मंगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चौकी गेट निवासी शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बहन 72 वर्षीय हीरा देवी जैन को अचेत होने पर ट्रामा को लेकर पहुंचे थे। स्ट्रेचर और वार्ड व्बॉय की तलाश की गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं मिला। मजबूरन खुद स्ट्रेचर की व्यवस्था कर मरीज को वार्ड तक ले गए। वहां वार्ड में मरीज को जिस चादर पर लिटाया गया, उस पर खून के पुराने धब्बे लगे हुए थे। चंद्र प्रकाश जैन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में जरूरी दवाएं तक उपलब्ध नहीं हैं और तीमारदारों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि एसआर (सीनियर रेजिडेंट) चिकित्सक भी ड्यूटी पर नहीं थे, जिससे गंभीर मरीजों का इलाज राम भरोसे रहा। उच्च अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं की शिकायत की गई तो उनके द्वारा गुमराह किया जाने लगा। इस मामले में डीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है। हंगामे की सूचना मिलते ही सीएमएस डॉ. नवीन जैन और डॉ. अभिषेक तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचे। अधिकारियों ने भड़के तीमारदारों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी कर्मचारी या डॉक्टर लापरवाही में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीज को 200 शैया में भर्ती कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें