फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में लाउडस्पीकर पर पुलिस की सुपर स्ट्राइक, एक दिन में 68 लाउडस्पीकर उतरवाए

अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Nov 2025 10:05 PM IST

फिरोजाबाद में पुलिस ने शनिवार को विभिन्न धार्मिक स्थलों से कुल 68 लाउडस्पीकरों को उतरवाया। साथ ही कई की ध्वनि सीमा नियंत्रित कराई। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने शहर और एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने देहात के थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों पर सख्ती दिखाते हुए उनको उतारने की कार्रवाई की। जिले के सभी थानों में कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा सख्ती रामगढ़ (12 लाउडस्पीकर), शिकोहाबाद (10 लाउडस्पीकर) और सिरसागंज (10 लाउडस्पीकर) में उतारे गए। इसके अलावा थाना दक्षिण (05), थाना लाइनपार (05), थाना रसूलपुर (04), थाना रजावली (06) और थाना मक्खनपुर (03) से भी लाउडस्पीकर हटवाए गए या उनकी ध्वनि को नियंत्रित किया गया। अन्य थानों टूण्डला, नारखी, पचोखरा, मटसैना, जसराना और एका क्षेत्र भी 1 से 2 लाउडस्पीकर हटाए गए। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि यह अभियान शांति व्यवस्था बनाए रखने, ध्वनि प्रदूषण को कम करने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों को शांत माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। एएसपी देहात अनुज चौधरी ने सभी धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर न लगाए जाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट है कि लाउडस्पीकर की ध्वनि प्रतिष्ठान की सीमा से बाहर नहीं जानी चाहिए, और यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें