समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में थाली-ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। दूसरी ओर सीएमओ कार्यालय परिसर में ही बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे प्रदर्शनकारियों से सीएमओ कार्यालय परिसर घिरा रहा।