फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घरों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

एटा में पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए मैनपुरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 6300 रुपये, दो तमंचे, पांच कारतूस, सब्बल और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि विजयपुर गांव में आठ और नौ सितंबर की रात घर में चोरी हुई थी। इसके बाद गढ़िया जगन्नाथ गांव में 11 और 12 सितंबर की रात चोरों ने घर की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने 17 अक्तूबर की रात करीब 12:16 बजे लालपुर बुजुर्ग जाने वाले रास्ते से आगे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के अलूपुरा गांव निवासी उमेश और दहीपगार गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विजयपुर की घटना के 2800 रुपये और गढ़िया जगन्नाथ की घटना के 3500 रुपये बरामद किए। इसके अलावा 315 बोर के दो तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, एक सब्बल और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक मिली। तमंचे बरामद होने पर आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरी के दोनों मामलों में बरामदगी से संबंधित धारा बढ़ाई गई है। सीओ ने बताया कि आरोपी उमेश के खिलाफ एटा और मैनपुरी के विभिन्न थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें