एटा के सकीट कस्बा में बंदरों का आतंक है। शाम होते ही शनिवार को बाजार स्थित एक घर में बंदरों की दो टोलियां आपस में भिड़ गईं। बंदरों की चीख-पुकार और उछलकूद देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरी गली खाली हो गई। बंदरों का यह संग्राम काफी देर तक चला। डर के कारण दुकानदार दुकानों के अंदर घुस गए। कई ने तो शटर तक गिरा दिए। लोग दूर खड़े होकर सहमे हुए यह नजारा देखते रहे।