फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भैया, मुफ्त सेवा तो ठीक है, मगर बस कब आएगी?

Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 05:28 PM IST

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा तो शुरू कर दी गई, लेकिन पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकोहाबाद और अलीगंज रूट पर बसों के इंतजार में यात्री काफी देर तक खड़े रहे। यात्रियों का कहना था कि सरकार ने मुफ्त यात्रा की सुविधा देकर अच्छी पहल की है, लेकिन बसें समय पर उपलब्ध हों, तभी इसका लाभ मिल सकेगा। निगम की 10 बसें खराब होने के कारण कार्यशाला में खड़ी हैं। ऐसे में उपलब्ध बसों से ही विभिन्न रूटों पर संचालन का दबाव बढ़ गया है। रक्षाबंधन को देखते हुए यात्रियों की संख्या बढ़ने से समस्या और अधिक दिखाई दी। शिकोहाबाद और अलीगंज जाने वाले यात्रियों को बस के इंतजार में काफी समय गुजारना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ना पहले से तय था। इसके बावजूद बसों की उपलब्धता और संचालन व्यवस्था को लेकर पर्याप्त तैयारी नहीं दिखी। यात्रियों का कहना था कि मुफ्त यात्रा की घोषणा के साथ रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जानी चाहिए थी। डिपो की कार्यशाला में खड़ी खराब बसों के कारण भी परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यात्रियों ने खराब बसों को जल्द दुरुस्त कराकर मार्गों पर उतारने और त्योहार के दौरान अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बसों की मरम्मत कराई जा रही है, जल्द ही उन्हें रूट पर संचालित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें