तहसील बार एसोसिएशन देवरिया के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील बार भवन में बैठक कर ऑल इंडिया बार काउंसिल के अध्यक्ष मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। बैठक कानपुर बार एसोसिएशन और दि लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से पारित प्रस्ताव के समर्थन में बुलाई गई थी। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसील सदर में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक हीलाहवाली के खिलाफ नारेबाजी की।