सैयदराजा पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से लूट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सलमान (22)निवासी मरखामऊ, थाना मऊआइमा प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने उसे चंदौली कचहरी के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ सैयदराजा थाने में लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।