पड़ाव क्षेत्र के कटेसर गांव में जल भराव से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। कई बार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों के न पहुंचने और समस्या का समाधान होने पर ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि जल निकासी की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और जिला पंचायत से कई बार शिकायत की जा चुकी है। करीब दो महीने पहले एसडीएम को भी लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिला है। लंबे समय से समस्या बनी होने के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल भराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई घरों से निकलने का रास्ता भी प्रभावित है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किय