जिले में बीती रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। सदर कोतवाली क्षेत्र में जहां मृत पशु से बचने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और करीब 100 मीटर तक हवा में उछलती हुई हनुमान मंदिर से जा टकराई। इसके बाद कार खाई में लटक गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।