पीडीडीयू नगर फल एवं सब्जी मंडी बनाने, वेंडिंग जोन बनाने की मांग के समर्थन में फल एवं सब्जी व्ययसायी एसोसिएशन के आह्वान पर व्यवसायियों ने शुक्रवार को बेमियादी हड़ताल की शुरुआत की। इस हड़ताल के कारण पीडीडीयू नगर में नई सट्टी, एलबीएस क्रय-विक्रय केंद्र, पचफेड़वा, रेमा मोड़, दुलहीपुर और करवत में 2000 फल-सब्जी की दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बंद होने से करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं सब्जी न मिलने से लोग परेशान रहे।