फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं की कम उपस्थिति पर सख्त डीएम, डीसी को कारण बताओ नोटिस जारी;VIDEO

चंदौली में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और ''ऑपरेशन कायाकल्प'' की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं की कम उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने संबंधित जिला कोऑर्डिनेटर को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावासों में सुरक्षा गार्ड और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने पर बल दिया। बैठक के दौरान डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले तथा शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए, और सुधार न होने पर सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जाए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें