बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा महिला और युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। यह कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में कुछ लोग युवकों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हंगामे के बाद हुई। गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बस से टकरा गई थी। इस टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।