खुर्जा नगर पुलिस ने तीन हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया। रविंद्र, रमन और कृष्ण को अग्रवाल अंडरपास के नीचे से पकड़ा गया। उनके पास से 20 तमंचे और कारतूस बरामद हुए। ये सप्लायर आसपास के जनपदों में तमंचे पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस अब तमंचे के खरीदारों का पता लगा रही है।