नगर के नाजिमपुरा मोहल्ले में एक मकान में अवैध रूप से व्यायामशाला संचालित हो रही थी। मंगलवार देर शाम पत्तल की दुकान में आग लगने से व्यायामशाला में धुंआ भर गया। व्यायामशाला में कसरत कर रहे 30 से 40 लड़कों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान तीन लड़के घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि व्यायामशाला संचालक के पास फायर की अनुमति नहीं थी। शहर के मजिस्ट्रेट ने कहा कि गृह स्वामी और व्यायामशाला संचालक के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।