बदायूं जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर की सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया है। डीएम रोड पर चार पेड़ गिरने से कचहरी और डीएम कार्यालय का आवागमन बंद हो गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई और कई कारें क्षतिग्रस्त हुईं। निचले इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।