कोईरौना पुलिस ने बुधवार को मोटरसाइकिल चोरी में शामिल दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी हुई बाइक बरामद की। कोईरौना थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि कुड़ीकला निवासी सुशील चौरी ने छह अगस्त को शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनकी बाइक चोरी कर ली गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कटरा के पास से घेराबंदी कर बाइक चोर पवन यादव व सुनील कुमार सरोज निवासी कूड़ीकला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि वे नंबर प्लेट बदलकर या छुपाकर इस मोटरसाइकिल का उपयोग आर्थिक लाभ कमाने और आपराधिक गतिविधियों के लिए करने वाले थे।