डीघ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिछियां के मैदान में बुधवार को विराट कुश्ती एवं मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दावपेंच दिखाए। इस दौरान लगे मेले में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष संग बच्चे पहुंचे। सभी ने चाट-फुल्की का आनंद लेते हुए घरेलू सामानों की खरीदारी की।