औराई कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। औराई प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप गुप्ता ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को औराई हरिजन बस्ती के पास हुई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। इस बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी नीरज बिंद को औराई मिर्जापुर रोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मिर्जापुर के बसही थाना कोतवाली देहात का निवासी है। पूछताछ में उसने 26 अगस्त को महिला से मंगलसूत्र छीनने का जुर्म स्वीकार किया। बताया कि उसने मंगलसूत्र मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास 13,000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने उसके पास से 2175 रुपये बरामद किए।