महर्षि शिवव्रत लाल इंटरमीडिएट कॉलेज राधा स्वामी धाम में आयोजित 31वीं जनपदीय स्काउट गाइड जिला प्रतियोगिता का बुधवार को सम्पन्न हो गई। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला व जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में कुल 31 टीमों ने प्रतिभाग किया।